उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का फोकस, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनता की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आम लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पहुंचा कोतवाली लालकुआं, कांग्रेस ने सौंपा शिकायत पत्र

उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने बढ़ाई पहाड़ की मुश्किलें, भूस्खलन से दर्जनों मार्ग बंद; मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, रणदीप पोखरिया, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, गेहूं आटा और गरम मसाले के सैंपल जांच को भेजे