उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

शहीद आंदोलनकारियों के बलिदान को किया याद, सम्मान परिषद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान राज्य के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, योगेश रजवार ने अभिभावकों को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान जिन लोगों ने उत्तराखंड की मांग को लेकर अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। शहीदों के सपनों और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने राज्य आंदोलन के इतिहास और आंदोलनकारियों के योगदान को संरक्षित रखने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने कसी कमर, वीआईपी सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डीएन जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला, रजत पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डकैती के 10 आरोपियों में अब तक आठ गिरफ्तार, 1.40 लाख नकदी और हथियार बरामद

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखने तथा शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया।