उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

हरियाली तीज पर सजी मधुबन वाटिका, नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने जमकर बिखेरी प्रतिभा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस परिवार की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सावन के गीतों, झूलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को उल्लास से भर दिया।

महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक रूप से गजरा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला जज नैनीताल की पत्नी मीनाक्षी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, उर्मिला पींचा, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, शिक्षाविद् डॉ. प्रभा पंत एवं मनोविज्ञान विभाग की डॉ. रश्मि पंत सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां

महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और रैंडम सॉन्ग डांस जैसे राउंड आयोजित किए गए। महिला प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवरात्रि पर चार बड़े योगों का महासंयोग, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

इसके अलावा सोलो डांस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक सावन के झूले का भी अतिथियों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।

इन प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान

सोलो डांस: प्रथम मीनाक्षी, द्वितीय आरती और तृतीय जानकी भंडारी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का बदला पैटर्न! उत्तराखंड में पहाड़ों के मुकाबले मैदानों में बढ़ी भारी बारिश

तीज क्वीन: प्रथम भावना पांडे, द्वितीय शिवांगी जोशी और तृतीय शीला मेहता रहीं।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: प्रथम बसंती पुजारी, द्वितीय पुष्पा टम्टा और तृतीय गीता चौहान रहीं।

मेहंदी: प्रथम अंजू भंडारी, द्वितीय सुनीता बेनी और तृतीय सीनू रहीं।

रंगोली: प्रथम आराध्या, द्वितीय दीपा त्रिलोकी और तृतीय रेनू अधिकारी रहीं।

कार्यक्रम का संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक एवं शालिनी मेहता ने किया। आयोजन की मुख्य आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल रहीं। वहीं विनीता जगदीश चौधरी एवं रीतू कत्याल आयोजन की सदस्य रहीं। सभी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जूरी सदस्य की भूमिका भी निभाई।

आयोजन टीम को सराहा

समापन अवसर पर डॉ. नंदिता अरकेल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और पुलिस परिवार के सदस्यों का आभार जताया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भी इसी प्रकार के आयोजन करने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  घेराबंदी होते ही पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

महोत्सव के सफल आयोजन में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर, पीआरओ हेमा ऐठानी, प्रभारी साइबर सेल नीशू गौतम सहित पूरी आयोजन टीम की भूमिका सराहनीय रही।

अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और पर्व का भरपूर आनंद उठाया।