उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सफाई अभियान के बीच अतिक्रमण पर गरजे महापौर, बोले- सार्वजनिक रास्ते खाली कराएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम की दिशा में नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को वार्ड संख्या छह सुभाषनगर में हनुमत सेवा सदन के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का नेतृत्व किया और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया गया। महापौर ने अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में पुलिस का जागरूकता स्टॉल, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

महापौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की प्राथमिकता है। शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा।

अतिक्रमण पर सख्त रुख

अतिक्रमण को लेकर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में पेंट का काम, रात में चोरी; लालकुआं पुलिस ने खोला बंद मकान में चोरी का राज

महापौर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्वच्छता का संदेश, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान

अभियान के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।