उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे फैक्ट्री कर्मी की मौत, जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री कर्मी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चोरी से एनडीपीएस तक के मामलों में वांछित पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। मूल रूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा शांति विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं भरे आपदा के जख्म, फिर भी नई शुरुआत में जुटे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि देर रात कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बूथों पर पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मतदाता सत्यापन कार्य की जांच कर अधिकारियों को दिए निर्देश