उत्तराखण्ड उत्तरकाशी ज़रा हटके

उत्तराखंड– भूकंप से कांपी धरती,,,, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,,

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/उत्तरकाशी – उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप के झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई। घबराए लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान, मतदाता सूची की विसंगतियों पर होगी पारदर्शी सुनवाई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, पहला भूकंप रात करीब 1:21 बजे आया। इसकी तीव्रता और अन्य तकनीकी विवरणों के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा एक्शन, भूमाफियाओं से मुक्त कराई महिला की पैतृक जमीन

कुछ ही देर में दो और झटके

पहले झटके के करीब 24 मिनट बाद रात 1:45 बजे 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद रात 2:19 बजे टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में 2.0 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। लगातार तीन झटकों के बाद लोगों में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा।

उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  217 आवेदनों में से चुनी गईं 13 महिलाएं, 8 अगस्त को होगा तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह