उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

बारिश को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील मार्गों पर चौबीसों घंटे निगरानी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई के लिए जनपद नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब नहीं चलना पड़ेगा मीलों पैदल, कालाआगर-धुरा सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कें बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोला जा सके।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने, मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले सभी संसाधन पहले से तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  'नशा छोड़ो, देश जोड़ो' का संदेश, कालाढूंगी में जागरूकता कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  47 हजार मतदाताओं का होगा सत्यापन, निर्वाचन विभाग ने शुरू किया दूसरा चरण