उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, सुरमाने बैंड-मल्ला गहना मार्ग का होगा कायाकल्प

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ विकासखंड अंतर्गत सुरमाने बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार उठा रहे थे, जिसके पूरा होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग की खराब स्थिति के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से लौटते समय हादसा, दुपट्टा बना काल; इलाज के दौरान महिला की मौत

मंत्री कैड़ा ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  कलक्ट्रेट निरीक्षण में आयुक्त ने पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  'नशा छोड़ो, देश जोड़ो' का संदेश, कालाढूंगी में जागरूकता कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ अभिनंदन किया तथा सड़क निर्माण की सौगात के लिए उनका आभार व्यक्त किया।