उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

47 हजार मतदाताओं का होगा सत्यापन, निर्वाचन विभाग ने शुरू किया दूसरा चरण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – आगामी चुनावों को देखते हुए हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अभियान के तहत निर्वाचन विभाग के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर उन मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पते, उम्र अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की विसंगति दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात' सुनकर सांसद अजय भट्ट ने दिया सेवा और विकास का संदेश

निर्वाचन विभाग के अनुसार इस चरण में करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन कर उसे पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, बड़े लक्ष्य तय करने का दिया संदेश

बीएलओ संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे और उनका सत्यापन करेंगे। दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त होगा, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत और नेपाल के खिलाड़ियों से सजा शतरंज का महाकुंभ, डीएम ने किया शुभारंभ

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर उसे गंभीरता से लें और समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर निर्वाचन विभाग का सहयोग करें। इससे मतदाता सूची पूरी तरह प्रमाणिक और त्रुटिरहित बन सकेगी तथा कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।