उत्तराखण्ड ज़रा हटके दिनेशपुर

दिनेशपुर में ट्रांसपोर्ट यार्ड से चालक का शव बरामद, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर – ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र स्थित जाफरपुर में न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े एक कंटेनर के भीतर चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी में सिर्फ मुकदमा नहीं, रकम की रिकवरी भी जरूरी: आईजी कुकरेती; नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े कंटेनर में चालक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कर्मचारियों ने जब उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं देखी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान चालक को मृत पाया।

मृतक की पहचान अजय पाल (53 वर्ष) पुत्र निवासी जनपद अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो संबंधित कंटेनर का चालक था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा मतदाताओं को SIR की जानकारी देने ग्राफिक एरा पहुंची स्वीप टीम, भाषण और क्विज से बढ़ाई निर्वाचन जागरूकता

घटना के बाद ट्रांसपोर्ट यार्ड और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने सीएम धामी के सामने रखा भीमताल का दर्द, टूटी सड़कों की मरम्मत और निर्माण नियमों में राहत की मांग