जसपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जसपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली घर के सामने आम के बाग स्थित खंडहर के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सतेन्द्र कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्व. रामपाल सिंह, निवासी ग्राम पूरनपुर, थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मुकदमा अपराध संख्या-256/26 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बरामदगी
- 3.20 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरीश आर्या, कांस्टेबल जाकिर हुसैन तथा कांस्टेबल हेम गिरी ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

