उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए शीघ्र फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने तथा निर्माण कार्य पूरा होने तक अस्थायी रूप से कट खोलने की मांग की गई।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग पैदल आवागमन करते हैं। आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर, रविंद्र नगर, शिवनगर, आजाद नगर, विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप, कल्याणी व्यू, धोबीघाट सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित और विकास के मुद्दों पर मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय भट्ट की महत्वपूर्ण बैठक

उन्होंने कहा कि पहले यहां तिराहा खुला होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में अधिक परेशानी नहीं होती थी, लेकिन ग्रिल और लोहे के सरियों से कट बंद किए जाने के बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे अधिकांश लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

ठुकराल ने कहा कि हाल ही में इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि समय रहते सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल कॉल से फैलाई नफरत, महाराष्ट्र तक पहुंची हल्द्वानी पुलिस - आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। साथ ही जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक पूर्व की भांति अस्थायी रूप से कट खोलकर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदर्शन में चेतन मांगट, संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, एडवोकेट अभय सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, ग्राम प्रधान आशीष यादव, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, सुखवंत सिंह, अशोक यादव, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, आनंद शर्मा, मनोज गुप्ता, रमन विश्वास, रणजीत तिवारी, राजेश पटेल, अमर वर्मा, अभिजीत कुमार, अमित मंडल, अक्षित वाला, रामपद मंडल,

यह भी पढ़ें 👉  विरासत के संरक्षण और तकनीक के नवाचार का अनूठा संगम, राज्यपाल ने किया पुस्तक व ऐप का लोकार्पण

गोविंद सरकार, हरिदास मंडल, जय मंडल, तपन विश्वास, सुब्रत राय, संजय चक्रवर्ती, हिम्मत राम कोली, राहुल बाला, मनजीत कर्मकार, सोनू, आकाश, हनी, सौरभ, नरेश, विमल, दीपक ठुकराल, शिवम नारंग, गुरुजोत सिंह, भगत सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, आदर्श मिश्रा, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, मोहित, कुंवर पाल कोली, शिवकुमार शिबू, मोनू बेदी, धीरज गक्कड़, गेंदन कोली, आशीष श्रीवास्तव, अंकित चंद्रा, अरविंद रस्तोगी, अशोक विश्वास, किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।