उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में सनसनी: चार दिन में झील से तीसरा शव, गुमशुदा युवक की हुई पहचान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – विश्व प्रसिद्ध नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहर में सनसनी फैला दी है। मंगलवार सुबह झील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पहचान गुमशुदा युवक प्रकाश (28) निवासी सेट नंबर-98 के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने नैनीझील में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी कुछ दिन पहले दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के अभियान को मिली सफलता, नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

घटनास्थल के समीप पुलिस को एक लावारिस बैग भी मिला, जिसमें मोबाइल चार्जर, बच्चे की दूध की बोतल, महिला की चप्पल तथा शराब की एक छोटी बोतल बरामद हुई है। पुलिस इन सामानों के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि बीते चार दिनों के भीतर नैनीझील से यह तीसरा शव बरामद हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को 45 वर्षीय मनीष साह का शव पाषाण देवी मंदिर क्षेत्र के समीप झील से मिला था, जबकि शनिवार को ऑल सेंट्स कॉलेज के 48 वर्षीय सफाई कर्मचारी महेंद्र चौहान का शव एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र के पास झील में उतराता मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  खेरोला-खड़की सड़क बनेगी, लुगड़-पातीजाला मार्ग होगा चकाचक; मंत्री कैड़ा ने दी सौगात

वहीं सोमवार को भी नशे की हालत में एक नेपाली युवक ने नैनीझील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से शहर में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि प्रकाश की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है।