उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

ग्रामीणों ने किया स्वागत, मंत्री बोले- शिक्षा के विकास में नहीं होगी कोई कमी

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में नव निर्मित शैक्षणिक भवन का कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोकार्पण किया। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में पर्याप्त कक्षाओं और प्रयोगशाला सुविधाओं के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं को अध्ययन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से विद्यालय भवन निर्माण की मांग की थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर भवन का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ों पर लगे हाईटेक रिकॉर्डर, पक्षियों की आवाज सुनकर प्रजाति बताएगा AI

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में भवन निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं_आजाद नगर में सनसनी, महिला ने कथित रूप से किया जहरीले पदार्थ का सेवन

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिक्षा विभाग को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, डी.के. आर्य, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार, नानू प्रकाश चंद्र, विवेक डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।