उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एग्रीकल्चर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग व्यवस्था होगी मजबूत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक ऑनलाइन माध्यम से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी से आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी सहित विभिन्न बैंकों एवं सरकारी विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने जिले में बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए बैंकों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं_आजाद नगर में सनसनी, महिला ने कथित रूप से किया जहरीले पदार्थ का सेवन

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाओं में भी तेजी लाने को कहा।

बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, एसआईआर अभियान पर विशेष बैठक

जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर भी बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "खेत में उतरे सीएम धामी, गोबर की खाद डालकर प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान"

बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ऋण वितरण तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।