उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, एसएसपी नैनीताल ने कहा- सबके सहयोग से मिली सफलता

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के पावन धाम कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 का शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य समापन हो गया। मेले के सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस की ओर से विशेष आभार संदेश जारी करते हुए सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय जनता, प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति, मीडिया कर्मियों, स्वयंसेवकों तथा पुलिस बल का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल, व्यवस्थित और यादगार बनाने में सभी पक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जनपदवासियों, देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं, मंदिर समिति, मीडिया प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों, स्वयंसेवकों और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में उमड़ी भारी भीड़,एसएसपी नैनीताल ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

एसएसपी ने मेले के सफल संचालन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं तथा जिलाधिकारी नैनीताल के मार्गदर्शन और सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन और विभिन्न विभागों के समन्वय से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग, धैर्य और अनुशासन के कारण मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबार्ड समर्थित एलईडीपी कार्यक्रम का शुभारंभ, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, विभिन्न संचार माध्यमों और श्रद्धालुओं से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया है। देशभर में उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना हो रही है, जो पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विवि में फूड प्वाइजनिंग, देर रात अस्पताल पहुंचे डेढ़ सौ छात्र

एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा व्यक्त किए गए सराहनापूर्ण शब्द और विश्वास पुलिस विभाग को भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने सभी सहयोगी विभागों और नागरिकों का पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नैनीताल पुलिस जनसेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।