उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में पर्यटकों की कार झील में गिरी, पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब मुरादाबाद और बुलंदशहर से आए चार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर कालाढूंगी रोड स्थित सरिताताल झील में जा गिरी। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते कार सवार सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार शाम सभी पर्यटक नैनीताल से मुरादाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी रोड स्थित सरिताताल क्षेत्र में वाहन चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से नीचे खाई की ओर लुढ़कते हुए झील में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: STF ने हथियार और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो अन्य लोगों को स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की बहादुरी और सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचे राज्य मंत्री, कल्याण और विकास का दिलाया भरोसा

हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतक बढ़ाने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को विकासखंड सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी