उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

शक्तिफार्म में बड़ा सड़क हादसा: कार की टक्कर से युवती घायल,कार मौके से फरार चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

शक्तिफार्म – शक्तिफार्म-पिपलिया रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठी युवती कई फीट दूर जा गिरी, जिससे उसके सिर, हाथ और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आर्मी आईडी और AI से बनी तस्वीरें, सोशल मीडिया का ‘मेजर’ पुलिस के हत्थे चढ़ा

जानकारी के अनुसार तारा बिष्ट अपने गुरुजी राजेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान शक्तिफार्म से पिपलिया रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही एक काले रंग की हुंडई कार (पंजीकरण संख्या यूपी-25 डीएन-4525) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में तारा बिष्ट को सिर, हाथ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चालक राजेश कुमार भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तारा बिष्ट को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह अभी भी बेहोश बताई जा रही हैं।

घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घायल युवती के पिता ध्यान सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और बेटी के उपचार को लेकर चिंतित है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मीद, 200 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण