उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

आंगनबाड़ी केंद्रों की मजबूती पर फोकस, भीमताल में हुई समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – बाल विकास परियोजना, भीमताल के अंतर्गत माइंड पावर यूनिवर्सिटी सभागार में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बाल कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा से मुख्यमंत्री धामी का ऐलान— विकास और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों हमारी प्राथमिकता

बैठक के दौरान आयोग सदस्य योगेश रजवार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों और महिलाओं को विभागीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों की संख्या बढ़ाने, शिशुओं एवं बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहने देने तथा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा और पोषण सुविधाओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

योगेश रजवार ने कहा कि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  98.8% अंक हासिल कर हल्द्वानी की बेटी अरिना ने रचा इतिहास, मनोविज्ञान में मिले पूरे अंक

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मर्तोलिया, सुपरवाइजर बबली हुसैन, हेमा मासीवाल, हेमा त्रिपाठी, रीना यादव सहित विभिन्न सेक्टरों की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयं सहायता समूहों को मिला नया मंच, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल