उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा खेलना पड़ा भारी, दो लोगों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद में अवैध सट्टा और जुए के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी और सट्टा सामग्री बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की जान गई

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में गौला पार्किंग पट्टी क्षेत्र के पास एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और नकद राशि बरामद की गई। मामले में बनभूलपुरा थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गौला पार्किंग क्षेत्र के समीप बने यात्री टीन शेड के पास एक अन्य युवक को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से भी सट्टा सामग्री और नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  19 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, भीमताल-भवाली में स्कूल बसों की चेकिंग - दो वाहनों पर कार्रवाई