उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

कुमाऊं दौरे पर राज्यपाल,अधिकारियों ने किया स्वागत, विकास कार्यों और सीमांत क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) शनिवार को लोकभवन नैनीताल पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

राज्यपाल के लोकभवन आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन हमेशा विशेष अनुभव और खुशी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि अपने नैनीताल प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का भी दौरा किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों पर मुख्यमंत्री को गर्व, स्टेट टॉपर अरीना को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल लोकभवन परिसर में गवर्नर गोल्फ प्रतियोगिता का भी आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें लगातार बालक और बालिकाओं की सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की बढ़ती भागीदारी को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हुई नवविवाहिता, कानपुर से पति के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए थी आई

उन्होंने यह भी बताया कि लोकभवन में “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल में अनेक धार्मिक और पर्यटन स्थल मौजूद हैं तथा मंदिर माला मिशन के अंतर्गत इन स्थलों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आस्था और पर्यटन दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन संरक्षण को लेकर SSP नैनीताल की पहल,मोटरसाइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

प्रवास के दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगे और उनके कार्यों की जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।