उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

साइबर सेल से कंट्रोल रूम तक SSP नैनीताल ने परखी व्यवस्थाएं, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी संसाधनों, ऑनलाइन सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने भवन में संचालित साइबर सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, टेक्निकल सेल, सूचना सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, मोबाइल ऐप यूनिट, सिटी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया।

तकनीकी शाखाओं की समीक्षा

साइबर सेल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट
एसएसपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल
भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर पैनी नजर रखने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा खटीमा, केंद्र ने एकलव्य विद्यालय के लिए खोला खजाना

शिकायत प्रकोष्ठ एवं मोबाइल ऐप
आम जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लेते हुए मोबाइल रिकवरी बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।

सिटी कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी यूनिट
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कंट्रोल रूम कर्मियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही विशेष कैमरों की कार्यक्षमता और पीए सिस्टम की प्रभावशीलता भी जांची गई।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले बेतालघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी का नमूना जांच को भेजा

टेक्निकल सेल एवं सूचना सेल
सभी ऑनलाइन पोर्टलों और सॉफ्टवेयरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड और प्रविष्टियों को समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

डीसीआरबी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय
अपराध रजिस्टर, गुमशुदगी रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने को कहा गया।

एसएसपी के मुख्य निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड शत-प्रतिशत अपडेट रखे जाएं। कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दूध, साईलेज और चारा परिवहन के लिए खुला सरकारी खजाना, दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।