उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

Weather:-उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, यात्रा से पहले मौसम अपडेट लेने की सलाह

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालु मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पूरी सतर्कता के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि मौसम की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए 12 और 13 मई के दौरान यात्रा कार्यक्रम तय करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई तेज, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:-जीत की खुशी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित