उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

उधम सिंह नगर_ओवरलोड डंपरों के आगे खड़ी हो गईं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोंक

ख़बर शेयर करें -

गूलरभोज – नगर क्षेत्र से गुजर रहे ओवरलोड डंपरों के खिलाफ रविवार को स्थानीय लोगों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड नंबर 6 के सभासद लखबीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में लोगों ने कॉलोनी नंबर दो चौराहे पर डंपरों का संचालन रुकवाकर जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि नियमों की अनदेखी कर भारी संख्या में ओवरलोड डंपर नगर के बीचोंबीच संचालित किए जा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार डंपरों से आमजन, खासकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी में सिर्फ मुकदमा नहीं, रकम की रिकवरी भी जरूरी: आईजी कुकरेती; नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज करने के निर्देश

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी डंपर की चपेट में आने से निखिल गढ़िया नामक युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक डंपरों का रूट नहीं बदला जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर गूलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सख्त, पांच अपराधी छह माह के लिए जिला बदर - दो नोटिस भी निरस्त

बाद में चौकी प्रभारी द्वारा डंपरों का रूट बदलने का आश्वासन दिए जाने पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया।

प्रदर्शन में लखबीर सिंह लक्खा, कमल भट्ट, हेमंत असवाल, सुनील पाठक, नजमा बेगम, कृपाल सिंह, अरुण राणा, बबली मेहता, चित्रा पाठक और अंजली कोश्यारी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

धूल से पटा नगर, सड़कें भी हुईं क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलाशय की मिट्टी की सिडकुल के लिए रॉयल्टी ली गई है, लेकिन इसकी आड़ में मिट्टी को खेतों में भी खपाया जा रहा है। गीली मिट्टी लेकर गुजरने वाले डंपरों से सड़कें कीचड़ और धूल से भर गई हैं। नगर में धूल का गुबार बना हुआ है, जबकि अटल चौक के पास टाइल्स रोड भी भारी वाहनों के दबाव से धंसने लगी है।