उत्तराखण्ड ज़रा हटके

रुद्रपुर में डीएम ने खेत में की गेहूं कटाई, उत्पादकता का लिया जायजा….

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं फसल की उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रुद्रपुर क्षेत्र में खेत पहुंचकर स्वयं क्रॉप कटिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालपुर जनसेवा शिविर में 369 लाभार्थी हुए लाभान्वित, तीनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण

तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में किसान अशोक गांधी के खेत में यह प्रयोग किया गया। 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट में की गई कटाई के दौरान 17.900 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह के फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश और देशभर में कराए जाते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा दावों के निस्तारण के साथ-साथ खाद्य नीति निर्धारण में भी मदद मिलती है।

इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सिलाई, कढ़ाई, बेकरी और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण से बदल रही महिला बंदियों की जिंदगी