उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रेलवे और विभागीय समन्वय में देरी पर जताई नाराजगी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रुद्रपुर स्टेट हाईवे पर टांडा रेलवे क्रॉसिंग की बदहाल सड़क को लेकर कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पाए जाने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर हॉटमिक्स का कार्य पूरा किया जा चुका है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढों को भरने का कार्य रेलवे के जिम्मे है, जो अब तक नहीं किया गया है। इस पर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि रेलवे से अनापत्ति प्राप्त कर तुरंत गड्ढों को भरवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से निपटने की तैयारी परखी, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत….

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत ने बताया कि संबंधित मार्ग का कार्य उनके विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है और इसे जल्द ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में मरम्मत कार्य रेलवे द्वारा किया जाना है, लेकिन अभी तक ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  6 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा….

आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क का हस्तांतरण शीघ्र कराया जाए और रेलवे से समन्वय बनाकर फाटक के पास की सड़क को तत्काल ठीक किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल को भी इस संबंध में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो साल बाद मिली राहत….