उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार का असर, मुखानी में शराब तस्कर और वारंटी गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक वारंटी अभियुक्त को भी पकड़ा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, नशे के खिलाफ कड़ा संदेश….

थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर क्षेत्र के सैफी फार्म गेट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 64 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजा राजपूत (24 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त हीरा सिंह बिष्ट को भी गिरफ्तार किया है, जो न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाला पकड़ा….