उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, सैकड़ों पर कार्रवाई….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसकी निगरानी मनोज कुमार कत्याल कर रहे हैं।

अभियान के तहत 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग और कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक, सभी ब्लॉकों में MIS अपडेटेशन पर जोर

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा BNSS के तहत 4 और पुलिस एक्ट के तहत 68 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट और हूटर के इस्तेमाल जैसे मामलों में 126 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 30 वाहनों को सीज किया गया और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित, छात्र-छात्राओं में उत्साह

इसके साथ ही जिलेभर में 286 होटल, ढाबों, पब और बार की सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।