उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में 45 दिवसीय पशु टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरजनपद में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशु रोग निदान एवं टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 45 दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिससे खुरपका-मुंहपका रोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर, नथुवाखान हर्बल टी यूनिट का भ्रमण….

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत 22 राजकीय पशु चिकित्सालयों के अंतर्गत 122 एफएमडी वैक्सीनेशन टीमें गठित की गई हैं, जिनके माध्यम से लगभग 2.20 लाख मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए चयनित गांवों में टीकाकरण से पहले और 28 से 30 दिन बाद पशुओं के रक्त नमूनों की जांच पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: पहली बार घर बैठे खुद भर सकेंगे अपना विवरण….

डॉ. जोशी ने बताया कि पशुपालन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों से हर छह माह में इस तरह के टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। सात चरणों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के चलते अब मवेशियों में खुरपका-मुंहपका रोग के मामले लगभग समाप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा बल, कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल......

उन्होंने बताया कि इस अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप पशुओं में मुंह और खुरों में छाले, तेज बुखार, गर्भपात, दूध उत्पादन में कमी और मृत्यु के मामलों में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।