उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कोषागार में रखी बहुमूल्य संपत्तियों का किया अवलोकन….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – रूद्रपुर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कोषागार का वार्षिक निरीक्षण कर वहां रखी बहुमूल्य वस्तुओं, संबंधित पंजिकाओं और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनवमी पर पीएम मोदी से मिले धामी, पहाड़ी उत्पादों की दी सौगात….

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक तालक और दो तालकों में रखी संपत्तियों की जांच की और सुनिश्चित किया कि सभी पंजिकाएं, पैडलॉक पंजिका और स्टाम्प व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से रखे गए हैं। उन्होंने रिकॉर्ड की सटीकता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का चौकी में हंगामा, परिजनों से विवाद; युवक के साथ रहने की जिद........

मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल एवं कोषागार स्टाफ निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे और जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने से सरकारी संपत्तियों की रक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित होती है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल.......