उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

रुद्रपुर में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कर चोरी पर कसा शिकंजा….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत राज्य कर विभाग ने रुद्रपुर, किच्छा और काशीपुर क्षेत्र में व्यापक और गोपनीय कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध वाहनों को पकड़ा है। इस कार्रवाई से कर चोरी में लिप्त कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “जीरो टॉलरेंस” नीति को लागू करते हुए विभाग ने इस अभियान को अंजाम दिया। आयुक्त के निर्देशन में प्रवर्तन इकाइयों ने मिलकर “राउंड द क्लॉक” चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का कड़ा एक्शन: शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार….

अभियान के तहत दिल्ली से रुद्रपुर और हल्द्वानी की ओर आ रहे संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी गई और उत्तराखंड सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें रोककर जांच की गई। इस दौरान किच्छा और रुद्रपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को पकड़ा।

जांच के दौरान स्क्रैप से भरा एक वाहन और वेजिटेबल ऑयल से लदा एक टैंकर पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों द्वारा माल परिवहन की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार….

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त (प्रवर्तन) विनय ओझा ने किया। उनके साथ सहायक आयुक्त जीशान मलिक, प्रदीप चंद्र और अन्य अधिकारियों की टीम सक्रिय रही।

कार्रवाई के दौरान अब तक वेजिटेबल ऑयल पर ₹13 लाख और स्क्रैप पर ₹2.75 लाख की धनराशि वसूल की जा चुकी है। अन्य पकड़े गए वाहनों का सत्यापन अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी….

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।