उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

चार वर्षों में राज्य में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित सभी सफाई निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उनके जीवन में नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 63 स्थानीय नगर निकाय थे, जबकि अब प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत सहित कुल 108 स्थानीय निकाय हैं। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आज शहर विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। नगर निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कूड़ा प्रबंधन से लेकर नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं तक की जिम्मेदारी इन्हीं संस्थाओं पर है। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को नगर निकायों की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कपड़े खरीदने गए युवक पर कैंची से हमला, पांच दिन ICU में भर्ती रहा घायल….

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आस्था, आध्यात्म और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। चारधाम और गंगा-यमुना के पावन तीर्थ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2027 में कुंभ मेला आयोजित होने वाला है और अगले महीने से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली है। ऐसे अवसरों पर शहरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम सुहावना….

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और खुले में शौच मुक्त अभियान जैसे कई योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 30 इलेक्ट्रिक बसें और 11 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को ‘स्वच्छता सैनानी सम्मान’ भी प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भीमताल में विधिक जागरूकता शिविर......

इस अवसर पर विधायक Khajan Das, Banshidhar Bhagat, Umesh Sharma Kau, Savita Kapoor, सचिव शहरी विकास Nitesh Jha, निदेशक शहरी विकास Vinod Giri Goswami, नगर आयुक्त देहरादून Namami Bansal सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।