उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने दो युवकों को ₹42 हजार की ठगी के आरोप में धर दबोचा….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने मोबाइल लूटकर गूगल पे के माध्यम से ₹42,000 की ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया।

घटना दिनांक 09.03.2026 की है, जब वादी हरेन्द्र सिंह निवासी टीमर बड़ौन ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया और उसमें मौजूद GPay से ₹42,000 निकाल लिए। इस पर हल्द्वानी कोतवाली में FIR नं0 87/26 दर्ज कर मामले की विवेचना उपनि0 कुआशा शर्मा को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के प्रोत्साहन, मिड-डे मील की गुणवत्ता और शिक्षकों के व्यवहार पर विशेष फोकस, डिजिटल मॉनिटरिंग से होगी शिक्षा व्यवस्था की निगरानी

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की और दिनांक 14.03.2026 को दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल और ₹26,000 नगद के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. अरुण सोलंकी, 19 वर्ष, निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, बरेली।
  2. सचिन सोलंकी, 20 वर्ष, निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, अल्मोड़ा।
यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में बंगाली समुदाय के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक,समर्थन में उतरी कांग्रेस

बरामदगी:

  • 01 मोबाइल फोन (Vivo)
  • ₹26,000 नगद

पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य भूपेन्द्र मेहता, कुआशा शर्मा, इसरार नवी और दिनेश नगरकोटी ने अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में बिजली संकट गहराया, पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा