उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम सुहावना….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार सुबह से हो रही तेज ओलावृष्टि और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। ठंडी हवाओं और ओलों की वजह से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय, महीनों से लंबित विरासत का मामला हुआ निस्तारित

सरोवर नगरी नैनीताल के साथ-साथ भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल, मुख्तेश्वर और रामगढ़ में देर रात से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बिजली की गर्जना भी सुनाई देती रही। रविवार सुबह होते ही कई इलाकों में हवा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में एफपीओ की समीक्षा, रोजगार और कृषि विपणन को मिलेगा नया विस्तार

ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सफेद चादर जैसी स्थिति नजर आने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड बढ़ गई, लेकिन फल और फूल की खेती के लिए यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवा और ओले फसलों के लिए घातक होते हैं।

अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, जो अब सटीक साबित होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उल्लास, पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद