उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण सड़कों पर उतरे, पूर्व विधायक ठुकराल भी पहुंचे……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरमहतोष से नवाबगंज तक करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण वर्षों से लंबित होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण रतनपुरी स्थित शिव मंदिर के पास एकत्र हुए और मुख्य मार्ग पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिलान्यास होने के बावजूद सड़क निर्माण का काम शुरू न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि महतोष–नवाबगंज मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है और सड़क अब चलने लायक भी नहीं बची है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मार्ग का शिलान्यास तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार......

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात भारी डंपर और ट्रक गुजरते हैं, जिससे सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के जेई हरीश बसेड़ा और सचिन नौटियाल मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पूर्व विधायक ठुकराल के नेतृत्व में उनका घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। ठुकराल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए लोनिवि अधिकारियों ने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह बतरा, उज्जवल सिंह, मुख्त्यार सिंह, भजनीक सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, सरदार सिंह, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरबाज सिंह, रणजीत सिंह, पवनदीप, रामपाल, लालचंद्र, जोगेंद्र सिंह, बलिहार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिया कैप्टन्स का जीत से आगाज, मुंबई स्पार्टन्स को 23 रन से हराया….