उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग तेज….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – रुद्रपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित शाहिद अहमद ने आरोप लगाया है कि मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा द्वारा उनके साथ गाली-गलौच की गई, मारपीट की गई और जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और नाले में फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसजनों ने स्वराज आश्रम में दी श्रद्धांजलि, समानता और शिक्षा के प्रसार का लिया संकल्प….

मामले की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। संगठन की ओर से पीड़ित को हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिहायशी इलाके में भारी वाहन की एंट्री, सिस्टम की चूक से गई जान......

इस दौरान भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड से जुड़े पदाधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से भी पीड़ित से बातचीत की और संगठन की ओर से उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही।

संगठन के प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव और वैमनस्य का माहौल पैदा करती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिला अब तक का मजबूत बजट पैकेज, सामाजिक सुरक्षा पर खास फोकस….

वहीं प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे।