उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पत्रकारों की एकता को नई दिशा, पुष्कर अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देर रात बेकाबू कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; एक घायल

जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देश पर संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराधियों की ‘कुंडली’ खंगाल रही नैनीताल पुलिस, 378 सिम और 361 IMEI नंबर रडार पर; ठगों पर कसा शिकंजा

पदभार ग्रहण करने के बाद पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों के सहयोग से वे संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।