उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नैनीताल प्रशासन में फेरबदल, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानीनैनीताल जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने की ओर कदम, नैनीताल में एमयूवाई चौपाल शुरू; गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की सुविधा

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में हल्द्वानी के नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात गोपाल सिंह चौहान को अब रामनगर का उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देर रात बेकाबू कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; एक घायल

वहीं, रामनगर में तैनात उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को अब हल्द्वानी का नया एसडीएम बनाया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट दे रही छात्राओं में अचानक मची भगदड़ जैसी स्थिति, एक छात्रा के चीखने के बाद फैली अफवाह

प्रशासनिक फेरबदल को जनहित में कार्यों की गति तेज करने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।