उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

अंकिता के माता-पिता की बातों पर गंभीर मंथन, धामी सरकार जल्द करेगी निर्णय….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार शीघ्र कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसमें सबसे अधिक पीड़ा मृतका के माता-पिता को हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ अहम बातें सरकार के समक्ष रखी हैं। उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और सरकार जल्द ही इस पर अपना निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पक्के मकान की ओर बढ़े 182 परिवारों के कदम, मेयर ने ऑनलाइन जारी कराई दूसरी किश्त

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी फैसले से पहले सभी कानूनी पहलुओं का गहन अध्ययन कर रही है, ताकि जो भी निर्णय लिया जाए वह कानून के दायरे में हो और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि एक बेटी और बहन की हत्या से जुड़ा है, इसलिए सरकार इसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ देख रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।