उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

धामी सरकार का किसान हितैषी फैसला गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़ोतरी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड में गन्ने के मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से गन्ना किसान उचित मूल्य की मांग कर रहे थे, और मुख्यमंत्री धामी ने इस मांग को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गन्ने के मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब अगैती प्रजाति का गन्ना ₹405 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति ₹395 प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह निर्णय प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों के लिए राहत और संतोष लेकर आया है। मिश्रा ने कहा कि इस निर्णय से किसानों की आय में वृद्धि होगी, उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और वे कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  IFS रंजन कुमार मिश्र को उत्तराखंड वन विभाग की कमान….

धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल गन्ना किसानों बल्कि संपूर्ण कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। आत्मनिर्भर किसान और समृद्ध कृषि अर्थव्यवस्था की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि नई दरें आगामी पेराई सत्र से लागू होंगी और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मिश्रा ने कहा कि इस निर्णय से न केवल किसानों को समय पर उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि गन्ना उत्पादन, गुणवत्ता और आपूर्ति प्रणाली में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील, प्रतिबद्ध और जवाबदेह है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर जिलाधिकारी सख्त कहा, नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई….

धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों की सच्ची हितैषी रही है। किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार निर्णायक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए सुलभ ऋण सुविधाएं, बेहतर बाजार मूल्य, फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन और आधुनिक कृषि तकनीकों का विस्तार सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की नीतियों और दूरदर्शिता के कारण आज उत्तराखंड के किसान आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत और कार्यालय मंत्री मोर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विंटर टूरिज्म, एडवेंचर और वेडिंग डेस्टिनेशन पर बोले पीएम मोदी “देवभूमि उत्तराखंड तेजी से बदल रहा है”….