उत्तराखण्ड क्राइम जसपुर

 लकड़ी तस्करों पर वन विभाग की कार्यवाही,सामने आया अवैध लकड़ी कटान का मामला….

ख़बर शेयर करें -

जसपुर-(अब्दुल मलिक) जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज के शिवराजपुर बीट में अवैध लकड़ी का कटान का मामला सामने आया है जंहा लकड़ी तस्करों द्वारा प्रतिबंधित सागौन के पेड़ों का अवैध कटान किया गया जिसकी सूचना वन विभाग को मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू करदी है

यह भी पढ़ें 👉  गढ़नेगी चुनाव: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम ने बढ़ाया कार्मिकों का उत्साह

 

वंही वन विभाग ने कटान किया गया माल ओर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वंही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि शिवराजपुर बीट के कंपार्टमेंट 5 में सागौन का अवैध पातन करने की सूचना मिली थी जिसमे केस जारी कर दिया गया है और एक आरोपी सुक्खी को गिरफ्तार कर लिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन आयोग, बीएलओ करेंगे मतदाता विवरणों का सत्यापन

 

और बाकी तस्करों की तलाश की जा रही है वंही आरोपी सुक्खी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ ही अगर कोई और भी अवैध कटान में शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ओर अवैध कटान को रोकने के लिए गश्ती दलो को सतर्क कर दिया गया है