उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डीएम ने दिए निर्देश – लाइब्रेरी भवन की मरम्मत व सुविधाएं जल्द पूरी हों….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा और सितारगंज में बनने वाली लाइब्रेरी के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी खटीमा व सितारगंज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और कार्यदायी संस्था कृषि मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य सांस्कृतिक हॉल, प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में स्कूल और स्टेडियम भी बनेगा

जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी शीघ्र शुरू होने से युवाओं और छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने भवनों की मरम्मत, पुस्तक व कुर्सियों की उपलब्धता, पानी निकासी की व्यवस्था तथा खराब शौचालयों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम परियोजना से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा रोजगार का सहारा, सात हजार परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मंडी प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन मौजूद रहे। वहीं उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी और सितारगंज रविन्द्र जुआठा वर्चुअली बैठक से जुड़े।