उत्तराखण्ड रुद्रपुर

रूद्रपुर-कांग्रेसियों ने किया पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- शहर में जगह-जगह जलभराव ,बदहाल सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मेयर का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने व्यवस्थायें नहीं सुधरने पर नगर निगम में हल्ला बोल की चेतावनी दी।

 

 

महानगर कांग्रेस के आहवान पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी डीडी चौक पर एकत्र हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जलभराव,भीषण गंदगी, अधूरे निर्माण कार्य, बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की और मेयर का पुतला आग के हवाले किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज….

इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नगर निगम प्रशासन और मेयर पर कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते जरा सी बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो रहे हैं।

 

नगर निगम नाले नालियों की तली झाड़ सफाई के हर बार खोखले दावे करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। बरसात का सीजन बीतने को है लेकिन अभी तक शहर के तमाम नाले नालियों की तली झाड़ सफाई अभी तक नहीं हो पायी है जिसका खामियाजा बस्तियों में रह रहे लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम ने शहर को बदहाली के कगार पर खड़ा कर दिया है नाले नालियां चोक हैं,

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास पर दिए सख्त निर्देश.......

 

 

सफाई व्यवस्था बदहाल है जिसके चलते जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और बस्तियों में महामारी का खतरा बना हुआ है। नगर निगम का घर घर कूड़ा एकत्र करने का दावा भी हवा हवाई साबित हो रहा है। कई बस्तियों में कूड़ा गाड़िया नहीं पहुंच रही है जबकि कुछ बस्तियों में एक एक हफ्रते बाद कू़ड़ा लेने के लिए गाड़िया पहुंचती है जिससे घरों का कचरा बस्तियों में ही सड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

 

 

 

नगर निगम ने कई विकास कार्यों को अधूरा छोड़ रखा है। मलिन बस्तियों के लोग सड़क, पानी, जैसी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे हैं दूसरी तरफ नगर निगम प्रभावशाली लोगों को खुश करने के लिए उनके घरों तक सड़कें बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: 28 अप्रैल को अगली सुनवाई.....

 

कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम ने जल्द ही व्यवस्थायें नहीं सुधारी और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयास नहीं किये गये तो  नगर निगम में हल्लाबोल आंदोलन किया जायेगा। पुतला फूंकने वालों में  पार्षद सुरेश गौरी, कैलाश राठौर, अशफाक, अबरार अहमद, रामप्रसाद, नंद किशोर गंगवार, अमन जौहरी,सपना गिल, उमा सरकार, सतीश कुमार, सुनील आर्या, फरीद मंसूरी, गोला भाई, असीत बाला, बाबु विश्वकर्मा, आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।