उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपर उपनिरीक्षक सुधेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक हरीश सिंह खाती, अपर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हे0 कानि0 दर्शन सिंह नेगी जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति व कुक भुवन चंद्र भट्ट जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया जगत ने खोया अपना सहज सहयोगी, गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक

 

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई