उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा की गई गोष्ठी…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजू नाथ टीसी द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सभी पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं चुनाव मोड में आने के दिए दिशा निर्देश दिए गए आपको बता दें आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गश्त, पिकेट, चीता ड्यूटी व बेरियरड्यूटी को अत्यधिक सतर्कता से करने हेतु दी सख्त हिदायत।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा संगठन महामंत्री का रुद्रपुर में स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया सक्रियता का संदेश

 

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब, अवैध हथियारों  व नशा तस्करो/ नशे के कारोबारियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के दिए आदेश। चुनाव के मध्ये नजर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु संबंधित को कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए किया आदेशित। मासिक अपराध गोष्ठी के माध्यम से माह जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस  अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित। थाना झनकईया क्षेत्र में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 में परिवारों से शिक्षा, रोजगार और निवास संबंधी जानकारी ली जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी की गई। महोदय द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान सम्मेलन लेकर सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों/ कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गई व मौके पर उनका निस्तारण किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर चोरगलिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बड़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा नशा तस्करों के प्रति कड़ी कार्यवाही, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए व संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग  करने हेतु निर्देशित किया गया है