उत्तराखण्ड क्राइम जसपुर

नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या……

ख़बर शेयर करें -

जसपुर- काशीपुर/जसपुर के ग्राम कलियावाला में आज दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में पहुंचे पुलिस ने मृतक युवक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते कि जसपुर के ग्राम  कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह को  नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में मनाया गया तेलंगाना स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किये। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आज दोपहर में पुलिस को जसपुर में  कलियाँवाला के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी के खाते से उड़ाए 1.71 लाख, FIR दर्ज

 

मौके पर घायल युवक के परिजनों के सहयोग से पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी तरफ घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ साथ तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर मुआयना किया। घटना में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना से संबंधित कारण स्पष्ट होने के बाद घटना का अनावरण किया जाएगा।