उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर वाल्मीकि समाज ने किया विकास शर्मा का स्वागत…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(अब्दुल मलिक) विकास शर्मा को भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति ने गांधी कालोनी स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में विकास शर्मा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्हें पगड़ी पहनाकर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है

 

उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी शीर्ष तक पहुंचाती है। जो भी कार्यकर्ता संगठन के लिए निष्ठा से काम करता है उसे उसका फल अवश्य मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा स्थापना दिवस पर रुद्रपुर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश….

 

विकास शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अन्य दलों से जनता का मोह भंग हो चुका है। डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा नेतृत्व इस प्रदेश को मिलना सौभाग्य की बात है। विकास शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उसमें वाल्मीकि समाज का भी अहम योगदान है।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में छापा: 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर जांचे, 2 मशीनें सील….

वाल्मीकि समाज ने हर चुनाव में पार्टी को अपना भरपूर समर्थन दिया है। विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन वाल्मीकि समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इससे पूर्व विकास शर्मा ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिगेडियर हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता….

 

जिसमे मंदिर के महन्त शिवा बैनवाल , बंटी राजोरिया ,संजय ,ज्ञान, विशाल ,शेरा, सुरेंद्र ,विशाल चोदरी,अंकित बटला,संदीप वाल्मीकि,युवराज, क्षेत्ररेस, राजकुमार बैनवाल,गिरीश चंद्र, गगन ग्रोवर आदि थे।