उत्तराखण्ड क्राइम जसपुर

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं सहित पुलिस की गिरफ्त में आये दो आरोपी….

ख़बर शेयर करें -

जसपुर-उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । पूरे मामले का खुलासा सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने अपने कार्यालय में किया।

 

सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने अपने कार्यालय में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ ऊधम सिंह नगर ज़िले में  पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जनपद भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और लगातार नशे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में जसपुर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में छापा: 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर जांचे, 2 मशीनें सील….

 

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों युवकों ने अपने नाम जीशान और फैजान निवासी भट्टा कॉलोनी जसपुर बताया। पुलिस ने पहले आरोपी के पास से 360 और और दुसरे  के पास से 240 नशीली टेबलेट बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब और स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई….

दोनों व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक से खरीद कर लाए थे और खरीदने के बाद नशीली टेबलेट को अलग-अलग मोहल्लों में ले जाकर अधिक दामों में बेचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में दरिंदगी: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी जेल भेजा गया….