उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

ओवर स्पीड करने वाले 15 चालकों  पर यातायात श्रीनगर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर गैंग का मुखिया गिरफ्तार

जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-02 व यातायात कोटद्वार-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध डाटा अपलोड करने के निर्देश

इसके साथ ही यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने वाले कुल 15 चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।