उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

हाईटेंशन लाइन और बिजली समस्याओं को लेकर ठुकराल ने घेरा बिजली विभाग….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैंप और शिव नगर क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था तथा आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लघु उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने भदईपुरा स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों का घेराव कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, सहायक अभियंता अनु अरोड़ा और अवर अभियंता कुलदीप सिंह राठी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में घर में घुसकर हमला, महिलाओं से अभद्रता और जेवर लूटने का आरोप......

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वार्ड नंबर 8 में चामुंडा देवी मंदिर वाली गली में मकानों के ठीक ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह लाइन लोगों के सिर पर लटकती तलवार बन चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए इसे तत्काल आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट किया जाए।

उन्होंने बताया कि होली के दिन इसी 11 केवी लाइन की चपेट में आने से कमल कोली नाम का युवक बुरी तरह झुलस गया था। ठुकराल ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए घायल युवक को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच......

इसके साथ ही उन्होंने ट्रांजिट कैंप की आंतरिक बस्तियों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नए बिजली के खंभे लगाने और बंद पड़े कनेक्शनों को जल्द बहाल करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन समारोह में दिखी समरसता की मिसाल, नगर निगम परिवार हुआ एकजुट….

अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को सुनने के बाद तकनीकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

घेराव के दौरान लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, कमलदीप सोनकर, सुमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिवांग पाठक, पप्पू कोली, कुंवरपाल कोली, हिम्मत राम कोली, कमल कोली, सोनू, दिवाकर, सुनील, संजय, देव, विशाल, सौरभ बेड, हरेराम, सीमा अरोड़ा, वीरेंद्र कोली सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।